October 29, 2026

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की दिल्ली में अहम बैठक कल, शीर्ष लीडरशिप शामिल होगी

Arvind Kejriwal aap

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर 2026: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने स्ट्रेटजी बनाने जुट गई। इसके तहत पार्टी की ओर से कल दिल्ली में एक अहम बैठक बुलाई गई है। इसमें पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत पार्टी की शीर्ष लीडरशिप शामिल होगी।

बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों का चयन होगा। इस दौरान संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची 15 नवंबर से पहले जारी कर सकती है।

बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर विचार करने के साथ-साथ चुनाव प्रबंधन और पार्टी की अगली रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक को पंजाब चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों के अहम चरण के रूप में देखा जा रहा है। उम्मीदवारों के चयन पर होने वाली चर्चा के बाद पार्टी की ओर से अगले कदम तय किए जा सकते हैं।

ये भी देखें: Punjab Politics: गुरप्रीत सिंह सेखों हजारों समर्थकों के साथ AAP में शामिल