चंडीगढ़, 30 अक्टूबर 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार 30 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। इस बीच राज्य के औसत अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। और यह सामान्य के आसपास पहुंच गया है। फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के बाद अब आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने पठानकोट गुरदासपुर होशियारपुर नवांशहर कपूरथला जालंधर लुधियाना संगरूर फतेहगढ़ साहिब रूपनगर पटियाला और एसएएस नगर में गरज-चमक बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
पठानकोट होशियारपुर नवांशहर रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं गुरदासपुर कपूरथला जालंधर लुधियाना संगरूर फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
मौसम में बदलाव का कारण उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। यह समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। इसके साथ मध्य और ऊपरी वायुमंडल में पश्चिमी हवाओं के बीच एक ट्रफ भी सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिण पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में भी 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर स्कूटी सवार की हादसे में मौत, पिता की दवा लेने आया था
अब पंजाब में ही नौकरियां मिलने से युवाओं के विदेश जाने के रुझान पर लगी रोक- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में दूसरे दिन भारत, जापान और मलेशिया ने दर्ज की जीत