November 9, 2026

मानसा में परविंदर सिंह झोटा का 26 दिन बाद किया गया अंतिम संस्कार

Parvinder Jhota Funeral

चंडीगढ़, 09 नवंबर 2026: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है। करीब 26 दिन पहले मानसा में गोलियां मारकर मारे गए परविंदर झोटा का अंतिम संस्कार आज दिवाली के दिन चकेरियां रोड पर उनके खेतों में किया गया। उनके पिता और बेटों ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

गत दिन पीजीआई में परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमॉर्टम हुआ था। इसके बाद आज सुबह उनके शव को मानसा लाया गया। मानसा पहुंचने के बाद परविंदर झोटा का पार्थिव शरीर सबसे पहले धरना स्थल से होते हुए उनके पैतृक घर लाया गया। यहां परिवार के सदस्यों रिश्तेदारों और लोगों द्वारा उनके अंतिम दर्शन किए गए।

इसके बाद पार्थिव शरीर को फूलों से सजी ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर शव यात्रा निकाली गई। इस दौरान जत्थेबंदियों द्वारा परविंदर सिंह झोटा अमर रहे के नारे लगाए। परिजनों और लोगों द्वारा नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब