चंडीगढ़, 17 नवंबर 2026: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी और पंजाब में पार्टी की चुनावी रणनीति संभाल रहे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल आज मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे।
चुनावी रणनीति की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पंजाब का पहला दौरा है। वह मोहाली के घड़ूंआ स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद उनके पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने और पार्टी कार्यालय जाने का भी कार्यक्रम है।
पाटिल के दौरे को लेकर शिरोमणि अकाली दल के साथ भाजपा के दोबारा गठबंधन की चर्चाएं भी तेज हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बनने और इसी महीने गठबंधन की घोषणा होने की खबरें सामने आ रही हैं।
हालांकि पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने इन चर्चाओं पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि सीआर पाटिल सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। उनका दौरा गठबंधन या इस संबंध में बातचीत के लिए नहीं है।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
हर ‘नानक नाम लेवा संगत’ बिछड़े हुए गुरुधाम के दर्शन करने के लिए अरदास कर रही- भगवंत सिंह मान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर बस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करके दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत