November 17, 2026

जय शाह लगातार दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, पद संभालने वाले 5वें भारतीय

जय शाह

चंडीगढ़, 16 नवंबर 2026: जय शाह लगातार दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन बने हैं। आईसीसी के बोर्ड और कमेटी की बैठकों में उन्हें निर्विरोध चुना गया। इंडोनेशिया के बाली में हुई बैठक में डायरेक्टर्स ने जय शाह को फिर चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव दिया था। जय शाह लगातार दो बार यह पद संभालने वाले दूसरे भारतीय हैं।

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा कि आईसीसी चेयरमैन के रूप में काम करना बड़ी जिम्मेदारी है। मैं दुनिया भर में क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करता रहूंगा। 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में क्रिकेट की वापसी हमारे लिए नए दर्शकों तक पहुंचने का बड़ा मौका है। हमें क्रिकेट का भविष्य मजबूत बनाना है। इसके लिए खिलाड़ियों फैंस कमर्शियल पार्टनर्स और खेल से जुड़े सभी लोगों के हितों का ध्यान रखना होगा।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब