कुलगाम, 18 नवंबर 2026: दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट ढेर हो चुका है। कुलगाम में सीआरपीएफ टीम पर हमला करने वाला लतीफ मारा गया है।
सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रिएक्शन सामने आया है। शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया है।
उन्होंने लिखा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस भारतीय सेना सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से घाटी में लश्कर-ए-तैयबा का आखिरी ज्ञात सक्रिय स्थानीय आतंकी लतीफ भट आज तड़के कुलगाम में एक ऑपरेशन के दौरान मारा गया। इससे एक दिन पहले उसके आतंकी सहयोगी उमर निसार को भी कुलगाम में मार गिराया गया था।
पूरे ऑपरेशन में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच उच्च स्तर का तालमेल और समन्वय देखने को मिला। राष्ट्र जम्मू-कश्मीर पुलिस भारतीय सेना सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के वीर जवानों के साहस और शौर्य को सलाम करता है।
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ टीम पर अटैक करने वाला आतंकी लतीफ अहमद भट ढेर हो चुका है। बुधवार को एक संयुक्त ऑपरेशन में जवानों ने यह कार्रवाई की।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम ने 94 लाख की लग्जरी घड़ी जब्त की, यात्री को गिरफ्तार किया
राहुल गांधी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में जाकर किया ‘वोट चोरी’ का दावा, भाजपा बोली- ‘वह भारत के मीर जाफर हैं’
अमित शाह बोले- राहुल गांधी ने भारत को बदनाम किया, भारत को बदनाम करके आपको सत्ता नहीं मिलेगी