November 19, 2026

राहुल गांधी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में जाकर किया ‘वोट चोरी’ का दावा, भाजपा बोली- ‘वह भारत के मीर जाफर हैं’

Rahul Gandhi

कोलंबिया, 18 नवंबर 2026: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को घेरा है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस की सोच भारत विरोधी है। उन्होंने कहा कि राहुल जब भी विदेश दौरे पर जाते हैं देश की छवि को कमजोर करने की कोशिश करते हैं। गौरव भाटिया ने कांग्रेस को लेकर कहा कि उनके वक्त पर देश में घोटाले हुआ करते थे।

गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी भारत के नेता प्रतिपक्ष हैं। वे विदेशी यात्रा पर कोलंबिया यूनिवर्सिटी अमेरिका में एक साजिश के तहत भारत को बदनाम करने के लिए अनर्गल बयान झूठे वक्तव्य और बेबुनियाद बातें कहते हैं। पूरा देश शर्मसार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई बुलंदियों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि अराजकता के प्रतीक राहुल गांधी जब भी विदेशी धरती पर जाते हैं तो उनकी मंशा एक ही होती है भारत की मजबूत छवि को कमजोर कैसे किया जाए। जब एक बोल राहुल गांधी विदेशी धरती पर बोलते हैं तो पता चलता है कि वे भारत विरोधी हैं और मीरजाफर हैं।

गौरव भाटिया ने कहा कि जब भी संसद का सत्र होने वाला होता है तब राहुल गांधी विदेशी धरती पर जरूर जाते हैं। 12 साल मजबूत और स्थिर सरकार भारत में है उसे चाहते हैं कि वह नष्ट हो जाए।

भाजपा प्रवक्ता ने राहुल को घेरते हुए कहा कि भारत में 12 साल मजबूत और स्थिर सरकार है। वे चाहते हैं कि ये सरकार नष्ट हो जाए। राहुल गांधी आपको भारत से इतनी नफरत क्यों है। प्रधानमंत्री जिनके नेतृत्व में भारत तेजी से बढ़ रहा है उनसे इतनी नफरत क्यों है। जब यूपीए की सरकार थी तो फाइलें अटकी रहती थीं काम होता नहीं था घोटाले होते थे।