चंडीगढ़, 23 नवंबर 2026: साल 2018 के एक पुराने मानहानि मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सोमवार को विवादित यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई विकास सांकृत्यायन की ओर से दायर की गई एक शिकायत पर सुनवाई करते हुए की गई है।
याची विकास सांकृत्यायन ने आरोप लगाया है कि जर्मनी में रहने वाले ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया था जो बेहद मानहानिकारक है। शिकायत के अनुसार राठी ने बीजेपी आईटी सेल पार्ट टू शीर्षक से एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। इस वीडियो में शिकायतकर्ता के खिलाफ कई झूठे और निराधार आरोप लगाए गए थे जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।
सोमवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया। शिकायतकर्ता का पक्ष है कि इस वीडियो के माध्यम से जानबूझकर उन पर झूठे आरोप मढ़े गए और इसे बड़े पैमाने पर शेयर किया गया। अब इस आदेश के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक ने फिर लगाई बातचीत की गुहार, कहा- ‘भारत जब भी न्योता देगा, हम आ जाएंगे’
यूपी निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट में सुधार पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, “यह व्यक्तिगत अधिकार है”
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, स्पॉट गोल्ड 3% टूटा