चंडीगढ़, 24 नवंबर 2026: पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भी पूरी स्ट्रेटजी से जुट गई है। आज 24 नवंबर को चंडीगढ़ में पार्टी की नवगठित 42 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति की पहली बैठक होने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह की अध्यक्षता में मीटिंग होगी।
इस दौरान प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर रणनीति की जाएगी। पार्टी की कोशिश दिसंबर के पहले सप्ताह में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की है। इस सूची में 35 से 45 नाम शामिल हो सकते हैं।
इसके अलावा बैठक में सिर्फ टिकटों पर ही चर्चा नहीं होगी। बल्कि चुनाव की रणनीति प्रचार अभियान और घोषणा पत्र को लेकर भी मंथन होगा। पार्टी ने 2027 के चुनाव के लिए घोषणा पत्र को 20 दिसंबर तक अंतिम रूप देने की तैयारी की है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्रों में नेताओं की सक्रियता और संगठन की स्थिति का भी आकलन किया जाएगा।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
पंजाब में बीजेपी-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, अमित शाह और सुखबीर सिंह बादल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बीजेपी-अकाली गठबंधन पर केजरीवाल बोले- ये सत्ता के लिए साथ आते-अलग होते हैं
वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब मोटर्स यूनियन और मिनी बस ऑपरेटरों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक