चंडीगढ़, 24 नवंबर 2026: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने फिर से गठबंधन कर लिया है। भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में गठबंधन का एलान किया।
गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोगों का गठबंधन तो पंजाब की जनता साथ है। ये लोग सत्ता के लिए कभी एक साथ आ जाते हैं कभी अलग हो जाते हैं और फिर दोबारा साथ आ जाते हैं। वहीं दूसरी ओर हम पंजाब के विकास के लिए काम कर रहे हैं। पूरा पंजाब देख सकता है कि पिछले पांच वर्षों में भगवंत मान ने चीजों को ठीक करने के लिए कितनी लगन से काम किया है ताकि पिछले 70-75 वर्षों में पंजाब को हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
पंजाब में बीजेपी-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, अमित शाह और सुखबीर सिंह बादल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
पंजाब कांग्रेस की चुनावी तैयारियां तेज, आज प्रदेश चुनाव समिति की पहली बैठक
वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब मोटर्स यूनियन और मिनी बस ऑपरेटरों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक