पटियाला, 7 मई : पटियाला के समाना रोड पर छात्रों को ले जा रहा एक स्कूल वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 6 छात्रों और चालक की मौत हो गई जबकि एक छात्र घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को छुट्टी के बाद इनोवा वाहन छात्रों को उनके घर छोड़ने जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। यह दुर्घटना नासुपुर बस स्टैंड के पास हुई, जो समाना सदर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। जानकारी के अनुसार इनोवा गाड़ी एक टिप्पर से टकरा गई।
बताया जा रहा है कि ये छात्र भूपिन्द्र इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के हैं। एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सातवें बच्चे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। इस दुर्घटना से स्थानीय समुदाय में चिंता और दहशत का माहौल पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सरकार और स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना की जांच का वादा किया है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

More Stories
लाहन बरामदगी का बनाया प्लान, थाना मुखी, कांस्टेबल को किया लाइन हाजिर
कमल कौर हत्या मामला: मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों यूएई से गिरफ्तार
DIG हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार