नई दिल्ली,9 जून: बेंगलुरु के एक होटल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। OYO होटल में एक महिला की उसके ब्वॉयफ्रेंड ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात की है, लेकिन इसका खुलासा दो दिन बाद हुआ।
पीड़िता की पहचान 33 वर्षीय हरिनी के रूप में हुई है। आरोपी 25 वर्षीय तकनीकी विशेषज्ञ यशस है। दोनों बेंगलुरु के पश्चिमी उपनगर केंगेरी के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक महिला का बॉयफ्रेंड उससे 8 साल छोटा है और महिला शादीशुदा और दो बच्चों की मां थी।
‘महिला दोस्ती खत्म करना चाहती थी लेकिन…’
हत्या की यह घटना पूर्णा प्रजना लेआउट स्थित ओयो होटल के एक कमरे में हुई, जहां हरिनी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
डीसीपी साउथ लोकेश बी जगलासर ने बताया, ‘6 और 7 जून की दरम्यानी रात को सुब्रमण्यपुरा थाने में हत्या की सूचना मिली थी। दोनों एक-दूसरे को एक महीने से जानते थे। महिला दोस्ती खत्म करना चाहती थी और उससे दूरी बनाने की कोशिश कर रही थी। गुस्से और जलन के चलते लड़के ने महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।’ फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
More Stories
दिवाली पर मिलेगा सस्ते हवाई सफर का तोहफा, एयरलाइंस बढ़ाएंगी उड़ानें
पाकिस्तान से लेकर म्यांमार तक फिर कांपी धरती, भारत में भी भूकंप के झटके
सुरक्षा बलों की गोलीबारी में हुई मौतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए: वांगचुक