अजीतगंज,11 जून: एलाव क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र जागीर पर तैनात अवर अभियंता राकेश चंद्र ने शिकायत की है कि बिल वसूली व कनेक्शन काटने के दौरान उपभोक्ताओं ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्युत उपकेंद्र जागीर के जेई राकेश चंद्र ने थाने में शिकायत कर बताया है कि आठ मई को वह लाइनमैन सुनील कुमार, राज सिंह, जाविद अली, देवेंद्र कुमार, संजय सिंह, बॉबी, राहुल कुमार व मीटर रीडर विमल कुमार के साथ राजस्व वसूली करने गांव मियांऊचक पहुंचे थे।
टीम बिल वसूलने और कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रही थी। तभी गांव के कुछ उपभोक्ताओं ने कनेक्शन काटने का विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी देखें :मेघालय पुलिस की रिमांड पर सोनम और राज, होंगे बड़े खुलासे

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार