एसएएस नगर, 30 जून : आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में अब तक पंजाब के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय और पूर्व पीए तलबीर सिंह गिल ने विजिलेंस के पास अपने बयान दर्ज करवाए हैं।
विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक गवाहों के बयानों से काफी अहम जानकारियां मिली हैं, जो मामले की जांच में काफी मददगार साबित हो सकती हैं। आज विजिलेंस की टीम बिक्रम सिंह मजीठिया को पूछताछ और वेरिफिकेशन के लिए पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर ले जाएगी।
इसके लिए विजिलेंस ब्यूरो की टीम कई गाडिय़ों के काफिले के साथ रवाना हो गई है। सतर्कता ब्यूरो ने दावा किया है कि ये सत्यापन दौरे जांच प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।

More Stories
राजा वड़िंग ने बठिंडा में निकाला इंसाफ मार्च, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
ईडी की मोहाली में रेड, अकाली नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर-ऑफिस पर छापा
पंजाब में सरकारी दफ्तरों में सख्ती, वित्त मंत्री चीमा ने संगरूर में किया औचक निरीक्षण