मुंबई, 11 जुलाई : कॉमेडियन से एक्टर बने कपिल शर्मा के नए खुले कैफे ‘कप्स कैफे’ पर कल हमला हुआ। यह घटना ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हुई, जहां कुछ दिन पहले ही कैफे खुला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैफे पर कम से कम 9 गोलियां चलाई गईं, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली है।
यहां आपको बता दें कि हरजीत सिंह लाडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि यह कपिल शर्मा द्वारा “सिख रीति-रिवाजों और निहंग सिखों” को लेकर दिए गए बयान की “सजा” है। कनाडा पुलिस (RCMP) ने जांच शुरू कर दी है। कैफे के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान जुटाए जा रहे हैं। भारतीय एजेंसियां इस हमले से जुड़े खालिस्तानी लिंक की भी जांच कर रही हैं। वहीं, इस हमले से कनाडा में रह रहे भारतीयों में चिंता की लहर है। कपिल शर्मा ने हाल ही में अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ यह कैफे खोला था।

More Stories
बिहार सरकार ने जनप्रतिनिधियों के साथ व्यवहार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए
अनंतनाग में दो जगहों पर एनआईए का तलाशी अभियान, डिजिटल डिवाइस जब्त
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े, एक दिन में 114 नए मरीज, 1770 से ज्यादा मामले