श्रीनगर : रमजान के महीने में कश्मीर के गुलमर्ग में ‘अर्ध नगन फैशन शो’ आयोजित किए जाने पर हंगामा हो गया है। देश के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर कपिल शिवन और नीरेश अपने नए कलेक्शन को लॉन्च करने के लिए कश्मीर के गुलमर्ग में गए जहां उन्होंने फैशन शो आयोजित किया, उन पर आरोप है कि माडलों ने काफी छोटे कपड़े पहने हुए थे, जिसे स्थानीय लोगों ने नागवांर माना और विवाद हो गया। रमजान के महीने में आयोजित इस फैशन शो में मॉडल्स अर्धनग्न कपड़ों में रैंप पर वॉक करती नजर आईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।
15वीं वर्षगांठ मनाने पहुंचे थे गुलमर्ग
शिवन और नीरेश ने अपनी 15वीं वर्षगांठ मनाने के लिए गुलमर्ग के बर्फीले क्षेत्र में एक आउटडोर फैशन शो का आयोजन किया। इसमें उन्होंने हाई-फैशन स्कीवियर कलेक्शन पेश किया। शो की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया।
मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
इस कारनामे की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रमजान के पवित्र महीने में इस तरह का आयोजन अश्लीलता फैलाने के समान है। विवाद बढऩे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

More Stories
इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है केंद्र सरकार, परिसीमन बिल पेश करने का अनुमान
अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में कड़ी सुरक्षा
सीएम योगी ने कहा- ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती, नवरात्रि पर दी बधाई