सिडनी, 31 जुलाई : ऑस्ट्रेलिया में किशोर अब YouTube भी नहीं देख पाएँगे। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को घोषणा की कि वह किशोरों के इंटरनेट मीडिया तक पहुँच पर लगे प्रतिबंध को YouTube तक बढ़ा रहा है। पहले YouTube को इससे छूट दी गई थी। यह फैसला इंटरनेट नियामक द्वारा पिछले महीने सरकार से YouTube को छूट देने के फैसले को पलटने के अनुरोध के बाद आया है। नियामक ने एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि 37 प्रतिशत किशोरों ने साइट पर हानिकारक सामग्री की सूचना दी।
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं और इंटरनेट मीडिया संस्थानों को उनकी सामाजिक ज़िम्मेदारी की याद दिलाता है। वह चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई माता-पिता यह जानें कि हम उनके साथ हैं। इस फ़ैसले से दिसंबर में लागू प्रतिबंधों का विस्तार हुआ है।
यह भी देखें : चीन में भारी बरसात के बाद आई बाढ़ से हर तरफ तबाही का मंजर

More Stories
ईरान के 10 सूत्रीय प्रस्ताव को अमेरिका ने किया खारिज, व्हाइट हाउस ने बताया ‘हास्यास्पद’
यूके ने बढ़ाई वीज़ा फीस, भारतीय आवेदकों पर बढ़ेगा बोझ
धोखाधड़ी के आरोप में कनाडा के पूर्व लॉ डीन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी