नई दिल्ली, 1 अगस्त : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ही बुरी खबर आई है। तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स कंधे की चोट के कारण पूरे मैच से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम के लिए यह राहत भरी खबर है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स भारत के खिलाफ द ओवल में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए। उनके कंधे में चोट लग गई और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। वह पूरे दिन मैदान पर नहीं लौटे।
क्षेत्ररक्षण के दौरान चोट
यह दुखद घटना भारत की पहली पारी के 57वें ओवर की पाँचवीं गेंद पर घटी जब करुण नायर ने जेमी ओवरटन की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर ड्राइव किया। इसी दौरान वोक्स पूरी गति से दौड़े और गेंद को बाउंड्री तक जाने से रोककर नायर को तीन रन पर रोक दिया।
14 ओवर फेंके गए
हालांकि, गेंद रोकते समय वोक्स असहज होकर ज़मीन पर गिर पड़े और उन्हें तुरंत कंधे से पकड़कर मैदान से बाहर ले जाया गया। उनकी जगह लियाम डॉसन को रिप्लेसमेंट फील्डर के तौर पर मैदान में उतारा गया। वोक्स ने पहले दिन 14 ओवर फेंके और एक विकेट लिया।
इंग्लैंड तीन तेज गेंदबाजों के साथ खेलेगा
इंग्लैंड की टीम में अब सिर्फ़ तीन तेज़ गेंदबाज़ बचे हैं। इनमें गस एटकिंसन, जोश टोंग और जेमी ओवरटन शामिल हैं। क्रिस वोक्स के आउट होने से भारतीय टीम ने राहत की साँस ली होगी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट खोकर 204 रन बना लिए थे।
यह भी देखें : क्या आरजे महावश को डेट कर रहे हैं युजवेंद्र चहल? चहल ने खुद सच बताया.

More Stories
कोलंबो टेस्ट: श्रीलंका 238 रन पीछे, भारत के खिलाफ फॉलोऑन बचाने के लिए 37 रन चाहिए
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
पाकिस्तान इंग्लैंड से पारी और 103 रन से हारा, WTC टेबल में सबसे नीचे, देखें WTC टेबल का ताजा हाल