वाशिंगटन, 12 अगस्त : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ़्ते भारत और ब्राज़ील समेत कई देशों पर 50 प्रतिशत टैरिफ़ लगाने का आदेश दिया था। ट्रंप के इस आदेश के बाद सोने के आयात पर सस्पेंस बना हुआ है। इसके साथ ही ट्रंप ने साफ़ कर दिया है कि सोने को टैरिफ़ वॉर से बाहर रखा जाएगा।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि सोने पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा।
सोने पर टैरिफ की उम्मीद थी
पिछले एक हफ़्ते से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि सोने पर टैरिफ़ लगाया जाएगा या नहीं। सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग ने भी सोने पर भारी टैरिफ़ लगाए जाने की संभावना जताई थी। सोने पर 50 प्रतिशत टैरिफ़ की अफवाहों के चलते इसकी कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा था।
ट्रंप ने दी राहत की खबर
हालाँकि, ट्रंप ने खुद पोस्ट शेयर करके सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, “सोने पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा।” ट्रंप ने इसके अलावा कोई और जानकारी साझा नहीं की। ट्रंप के इस पोस्ट के बाद अब सोने की कीमत में गिरावट आ सकती है।बता दें कि ट्रंप ने रूस से तेल खरीद का हवाला देते हुए भारत समेत कई देशों पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। भारत, रूस और ब्राजील जैसे कई देशों के साथ तनाव के बीच ट्रंप ने राहत की खबर दी है।

More Stories
पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को दी बधाई
अमेरिका ने ईरान पर नए हवाई हमले किए, केश्म द्वीप और सीरिक बंदरगाह को निशाना बनाया
अमेरिका ने ईरान पर लगातार छठी रात हमला किया, भारत के चाबहार पोर्ट का कंट्रोल टावर क्षतिग्रस्त