चंडीगढ़, 13 अगस्त : कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, हाईकोर्ट ने सुखपाल खैरा को जमानत देने से इनकार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सुखपाल खैरा ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं दी।
इसलिए अब सुखपाल खैरा को ड्रग तस्करी मामले में कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सुखपाल खैरा के करीबी पीएसओ जोगा सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था, जो भागने की फिराक में था। अब हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत न दिए जाने से सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है।
यह भी देखें :

More Stories
खन्ना पुलिस ने चंडीगढ़ फ्लैट 45 लाख रुपए की ठगी मामले में प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया
गुलजार सुसाइड केस में कांग्रेस का मार्च, चंडीगढ़ पुलिस ने सचिन पायलट को हिरासत में लिया
मनीमाजरा में बनेगा नया इंटीग्रेटेड बस टर्मिनस, 5 राज्यों की बसों का होगा नया ठिकाना