नई दिल्ली, 13 अगस्त: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 17वें सीजन में स्वतंत्रता दिवस को समर्पित एक विशेष एपिसोड दिखाया जाएगा, जिसमें भारत की तीन बहादुर महिला सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर वियोमिका सिंह और कमांडर प्रेरणा देवस्थली हॉट सीट पर बैठेंगी और शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ ऑपरेशन “सिंदूर” के अपने अनुभव साझा करेंगी। यह ऑपरेशन कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद शुरू किया गया था।
कर्नल सोफिया ने कहा कि यह ऑपरेशन पाकिस्तान द्वारा बार-बार किए जा रहे हमलों का कड़ा जवाब था। विंग कमांडर वियोमिका सिंह ने कहा कि पूरा मिशन केवल 25 मिनट में, 1:05 से 1:30 बजे तक पूरा किया गया। कमांडर प्रेरणा देवस्थली ने जोर देकर कहा कि सभी लक्ष्य नष्ट कर दिए गए, लेकिन किसी निर्दोष नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा
आपको बता दें कि ऑपरेशन “सिंदूर” 7 मई को चलाया गया था, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया था। यह ऑपरेशन पहलगाम हमले के बाद चलाया गया था और इसके बाद दोनों देशों के बीच 4 दिनों तक तनाव रहा था, जो 10 मई को युद्धविराम के साथ खत्म हुआ। गौरतलब है कि ‘केबीसी 17’ 11 अगस्त से शुरू हुआ था और इस बार शो में कई नए राउंड जोड़े गए हैं। यह सीज़न न केवल मनोरंजन कर रहा है, बल्कि देश की असली वीरांगनाओं की बहादुरी को एक बड़ा मंच भी दे रहा है।

More Stories
आश्रम स्कूल में जहरीला भोजन खाने से 100 से अधिक बच्चे बीमार, एक की मौत
650 ड्रोन और मिसाइलों की बारिश, 16 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
ईरान को अमेरिका की सख्त चेतावनी — ‘समझौता नहीं हुआ तो सेना तैयार’