February 24, 2026

बाबर और रिजवान पाकिस्तान की एशिया कप टीम से बाहर

बाबर और रिजवान पाकिस्तान की...

लाहौर, 18 अगस्त : पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने रविवार को इस महीने के अंत में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला और उसके बाद होने वाले एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं दी गई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपनी वेबसाइट पर टीम की घोषणा की, जिसमें तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद वसीम और बाएं हाथ के गेंदबाज सलमान मिर्जा शामिल हैं।

पाकिस्तानी टीम त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगी

एशिया कप 9 सितंबर से यूएई में टी20 प्रारूप में शुरू होगा। इससे पहले, अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम 29 अगस्त से 7 सितंबर तक शारजाह में अफगानिस्तान और मेजबान यूएई के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगी। पाकिस्तान को 8 टीमों वाले एशिया कप टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के साथ ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें यूएई और ओमान भी शामिल हैं। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से 28 सितंबर तक चलेगा।

पाकिस्तान टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हैरिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हैरिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकिम।