नई दिल्ली, 24 अगस्त : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि 15 अगस्त को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.48 अरब डॉलर बढ़कर 695.10 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले सप्ताह कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.74 अरब डॉलर बढ़कर 693.61 अरब डॉलर हो गया था।
शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक, विदेशी मुद्रा आस्तियाँ, 15 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 1.92 अरब डॉलर बढ़कर 585.90 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर में संदर्भित विदेशी मुद्रा आस्तियाँ, विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में उतार-चढ़ाव के प्रभाव को शामिल करती हैं।
रिजर्व बैंक ने बताया कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 49.3 करोड़ डॉलर घटकर 85.66 अरब डॉलर रह गया। केंद्रीय बैंक ने बताया कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 4.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.78 अरब डॉलर हो गया। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत का आरक्षित भंडार भी 1.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.75 अरब डॉलर हो गया।
यह भी देखें : महाराज रामभद्राचार्य ने क्यों कहा प्रेमानंद जी महाराज चमत्कारी नहीं

More Stories
‘कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखें, हुड़दंग से बचें’ – सीएम योगी
सीएम योगी आज पश्चिमी यूपी को देंगे 2,452 करोड़ रुपये की सौगात, 255 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का समर्थन, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात