March 1, 2026

टीम इंडिया की जर्सी पर 80 प्रतिशत की बंपर छूट, ऐसे आसानी से खरीदें

टीम इंडिया की जर्सी पर 80 प्रतिशत की...

नई दिल्ली, 4 िसतंबर : एशिया कप 2025 की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर भारी छूट मिल रही है. एडिडास ने खिलाड़ियों की आधिकारिक जर्सी पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी है। जिस जर्सी की कीमत पहले 5999 रुपये थी, उसे अब एडिडास की वेबसाइट पर मात्र 1199 रुपये में खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, महिला क्रिकेट टीम की टेस्ट जर्सी भी अब इसी कीमत पर उपलब्ध है।

टीम इंडिया की जर्सी पर छूट क्यों?

इस बदलाव की बड़ी वजह ड्रीम11 का स्पॉन्सरशिप से हटना है। दरअसल, हाल ही में सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा एक नया कानून पारित किया है, जिसके तहत असली पैसों से खेले जाने वाले गेमिंग पर रोक लगा दी गई है। ड्रीम11 का कारोबार इसी पर आधारित था, इसलिए कंपनी ने बीसीसीआई को सूचित किया कि वह अब इस अनुबंध को जारी नहीं रख पाएगी।

बता दें कि ड्रीम11 का अनुबंध 2026 तक चलना था, जिसकी कुल कीमत लगभग 358 करोड़ रुपये थी। इससे पहले 2019 में ओप्पो ने अनुबंध बीच में ही छोड़ दिया था, जिसके बाद बायजू और फिर ड्रीम11 टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सर बनीं।

टीम इंडिया की जर्सी कैसे खरीदें?

सबसे पहले एडिडास की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद आपके सामने एक सर्च ऑप्शन आएगा, जिसमें आप भारतीय टीम की जर्सी टाइप कर सकते हैं। फिर आपको सभी जर्सियों की तस्वीरें और उनकी कीमतें दिखाई देंगी। यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक हर तरह की जर्सी उपलब्ध है। मूल भारतीय क्रिकेट टी-20 इंटरनेशनल जर्सी, जिसकी कीमत पहले 5999 रुपये थी, अब 80 प्रतिशत की छूट के साथ 1199 रुपये में खरीदी जा सकती है। अपना आकार जांचें और फिर उसे खरीदने के लिए अपना पता दर्ज करें और अपनी इच्छानुसार भुगतान करें।