कोटकपूरा, 7 सितंबर : लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लोक मिलन कार्यक्रमों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों से सीधा संपर्क स्थापित करके लोगों को आ रही समस्याओं को सुना जा सके और उनका मौके पर ही समाधान किया जा सके। यह खुलासा पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज अपने निवास स्थान गांव संधवां में विशेष लोक मिलन कार्यक्रम के आयोजन के दौरान किया।
लोक मिलन कार्यक्रम के दौरान संधवां ने हलके के विभिन्न इलाकों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और उनका मौके पर ही समाधान किया तथा लोगों को भरोसा दिलाया कि बचे हुए समय में बाकी समस्याओं के समाधान का रास्ता निकाला जाएगा और उनका भी जल्द ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि अगर किसी को अपने काम से संबंधित कोई समस्या आ रही है तो वे इन लोक मिलन कार्यक्रमों में आकर अपनी बात कह सकते हैं। ये कार्यक्रम लोगों को सरकार से सीधा जुड़ने का मौका देते हैं।
यह भी देखें : पंजाब में बाढ़ से 46 लोगों की मौत, 1.75 लाख हेक्टेयर भूमि पर फसलें नष्ट

More Stories
भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की – तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब में कल से चुनाव कैंपेन लॉन्च करेगी AAP, घर-घर जाएंगे मान