नई दिल्ली, 8 सितम्बर : दिलप्रीत सिंह के दो गोलों की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर चौथी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारतीय टीम अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर गई।
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एशिया कप जीतने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गर्व का क्षण है। भारत के लिए सुखजीत सिंह ने पहले मिनट में, जबकि दिलप्रीत ने 28वें और 45वें मिनट में गोल किए। अमित रोहिदास ने 50वें मिनट में चौथा गोल किया। वहीं, पांच बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया के लिए एकमात्र गोल डैन सोन ने 51वें मिनट में किया। भारत ने टूर्नामेंट में पांच जीत और एक ड्रॉ दर्ज किया। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने तीनों पूल मैच जीते।
सुपर 4 दौर में, उन्होंने मलेशिया को 4-1 और चीन को 7-0 से हराया, जबकि कोरिया के साथ मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। भारत ने इससे पहले 2003, 2007 और 2017 में एशिया कप जीता था। दक्षिण कोरिया ने 1994, 1999, 2009, 2013 और 2022 में यह खिताब जीता है। अगला विश्व कप 2026 में 14 से 30 अगस्त तक आयोजित किया जाना है। भारत ने अब तक केवल एक बार, 1975 में, कुआलालंपुर विश्व कप जीता है।
मलेशिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया
अन्य स्थानों पर, मलेशिया ने चीन को 3-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। चीन चौथे स्थान पर रहा। पाँचवें और छठे स्थान के लिए हुए मुकाबलों में, जापान ने बांग्लादेश को हराकर पाँचवाँ स्थान हासिल किया।
यह भी देखें : ग्रैनोलर्स और ज़ेबालोस ने पुरुष युगल खिताब जीता
More Stories
महिला विश्व कप में भी भारत-पाकिस्तान की कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रोहित की जगह गिल वनडे कप्तान बनाए गए
टेस्ट: भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया