नई दिल्ली, 22 अगस्त : UPI को नियंत्रित करने वाली संस्था NPCI जल्द ही एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो NPCI जल्द ही UPI 3.0 लॉन्च करेगी। इसका उद्देश्य यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है।
UPI 3.0 के आने से क्या- क्या बदलाव आएंगे।
NPCI जल्द ही UPI 3.0 लॉन्च कर सकता है। UPI 3.0 के तहत IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) का इस्तेमाल किया जाएगा। IoT का मतलब है कि आपके घर में मौजूद सभी स्मार्ट डिवाइस पेमेंट कर पाएँगे। अब आपको पेमेंट के लिए स्मार्टफोन की ज़रूरत नहीं होगी। इस नए फीचर के तहत आपको UPI ऑटोपे और UPI सर्किल का विकल्प भी मिलेगा।
इसके तहत आपके घर में मौजूद स्मार्ट डिवाइस आपकी अनुपस्थिति में भी भुगतान कर सकेंगे। घर में मौजूद टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, कार और स्मार्ट वॉच सभी स्मार्ट तरीके से भुगतान पूरा करेंगे।
UPI 3.0 कब लॉन्च हो सकता है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर तक ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में UPI 3.0 की घोषणा की जा सकती है। हालाँकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही, इसके तहत उपयोगकर्ता अन्य स्मार्ट डिवाइस में लेनदेन की सीमा भी निर्धारित कर सकते हैं ताकि कोई अन्य व्यक्ति इसका दुरुपयोग न कर सके।
यह भी देखें : टीचर के थप्पड़ का बदला लेने के लिए छात्र ने स्कूल में फायरिंग कर दी

More Stories
मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर, लेबनान में 31 मौतें, 149 घायल
विधानसभा चुनावों में 100 से अधिक सीटों पर दर्ज करेगी ‘आप’ पार्टी : भगवंत मान
प्रधानमंत्री मोदी की नेतन्याहू से बातचीत, पश्चिम एशिया के हालात पर जताई चिंता