नई दिल्ली, 3 मार्च : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें विमान की एक सीट पर अजीब सा उपकरण लगा दिखाई दे रहा है। इसे देखकर लोगों ने इसे ‘बॉम्ब ब्लॉकर’ नाम दे दिया। यह तस्वीर सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर शेयर की गई थी।
पोस्ट करने वाले यूजर ने लिखा, “मैं दुनिया भर की कई फ्लाइट्स में सफर कर चुका हूं, लेकिन पहली बार ऐसा कुछ देखा है।”
लोगों ने किए मजेदार कमेंट
तस्वीर सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।
- कुछ लोगों ने इसे ‘टॉर्चर डिवाइस’ यानी यातना देने वाला यंत्र बताया।
- एक यूजर ने मजाक में लिखा, “अब इस पर दो बहुत पतले लोग बैठ सकते हैं।”
- कुछ ने इसकी तुलना ‘साइबियन’ नामक मशीन से भी कर दी।
हालांकि, विशेषज्ञों ने साफ किया कि यह कोई बम रोकने वाला उपकरण नहीं है। दरअसल, यह संकेत देने का एक तरीका है कि संबंधित सीट खराब है या इस्तेमाल के लिए उपलब्ध नहीं है।
जापान एयरलाइंस में अपनाया गया तरीका
एविएशन विशेषज्ञ गैरी लेफ, जो ‘View from the Wing’ ब्लॉग चलाते हैं, के अनुसार Japan Airlines के घरेलू Boeing 737-800 विमानों में इस तरह का डिवाइडर लगाया जाता है। इसका मतलब होता है कि संबंधित सीट को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक विमान की 15वीं पंक्ति के आगे मजबूत ‘बल्कहेड’ सपोर्ट नहीं होता। खराब मौसम या टर्बुलेंस के दौरान यहां बैठना जोखिम भरा हो सकता है। अक्सर यात्री सीट पर लगे टेप या नोटिस को नजरअंदाज कर बैठ जाते हैं। ऐसे में एयरलाइन बड़ा अवरोधक (बैरियर) लगाती है, ताकि कोई भी उस सीट पर बैठ न सके और सुरक्षा बनी रहे।

More Stories
खामनेई की मौत पर चुप्पी, पश्चिम एशिया पर क्या है भारत की नई कूटनीति?
होली पर दिल्ली में खुली रहेंगी शराब की दुकानें, ‘ड्राई-डे’ की नई सूची
खामेनेई की मौत पर बिना अनुमति निकाला गया शोक मार्च, 150 लोगों पर FIR