February 4, 2026

सऊदी अरब में चमत्कार! तापमान में गिरावट के बाद रेगिस्तान में हुई बर्फबारी!

सऊदी अरब में चमत्कार! तापमान में...

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर : रेगिस्तानों और भीषण गर्मी के लिए मशहूर सऊदी अरब से बर्फबारी का एक वीडियो सामने आया है। सऊदी अरब में हुई बर्फबारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर कुछ यूजर्स हैरान रह गए, क्योंकि रेगिस्तानी इलाका अचानक बर्फ से ढक गया था। दरअसल, ‘सऊदी गजट’ की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में सऊदी अरब के तबुक क्षेत्र और ट्रोजेना में हिमपात हुआ है।

तबुक क्षेत्र और ट्रोजेना में हिमपात के बाद सामने आई तस्वीरों ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। लोग यहां की हिमपात को प्रकृति का चमत्कार बता रहे हैं। सऊदी गजट के अनुसार, पिछले बुधवार को बीर बिन हिरमास, अल-उयैना, हलात अम्मार, तबुक और शिगरी में हिमपात हुआ। हिमपात के कारण पूरा इलाका ‘शीतकालीन स्वर्ग’ जैसा दिखने लगा। इस दौरान यहां का तापमान गिरकर -4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

घने कोहरे ने ठंड को और बढ़ा दिया

बीहड़ रेगिस्तानी पहाड़ पूरी तरह से सफेद चादर से ढके हुए थे। बर्फबारी के साथ-साथ पूरे इलाके में घना कोहरा और तेज हवाओं ने भीषण ठंड को और बढ़ा दिया था।

पहले भी हुई है बर्फबारी

सऊदी अरब के रेगिस्तानी इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, क्योंकि कुछ लोगों का मानना ​​है कि यहां बर्फबारी होना एक अनोखी घटना है। हालांकि, यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि तबुक क्षेत्र समुद्र तल से 2,600 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है। ऊंचाई के कारण, यहां सर्दियों में काफी ठंड पड़ती है और हर साल हल्की या भारी बर्फबारी होती है।

यह भी देखें : लोकसभा ग्राम विधेयक शिवराज सिंह ने कहा – ‘कांग्रेस को अब भंग कर देना चाहिए’