चंडीगढ़, 10 मार्च : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये देने की घोषणा पर विपक्षी दलों की निराशा यह दिखाती है कि उन्हें 2027 में आम आदमी पार्टी की सत्ता में वापसी का डर सता रहा है। पंजाब विधानसभा में राज्यपाल के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने चुनावी वादे पूरे नहीं किए, वहीं ‘आप’ सरकार ने अपने मेनिफेस्टो को पवित्र दस्तावेज मानते हुए चार वर्षों में सभी गारंटियां पूरी की हैं।
‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’ से महिलाओं को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए पंजीकरण 13 अप्रैल से शुरू होगा और इससे राज्य भर में महिलाओं में खुशी की लहर है।
‘मेरी रसोई’ योजना से 40 लाख परिवारों को लाभ
उन्होंने कहा कि ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत 40 लाख परिवारों को राशन में चीनी, दाल, सरसों का तेल और नमक दिया जाएगा। इसके लिए बजट में 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 881 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए जा चुके हैं और यहां आने वाले मरीजों की संख्या 5 करोड़ से अधिक हो चुकी है। ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा और इसके लिए सरकारी व निजी मिलाकर 900 अस्पताल सूचीबद्ध किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं तथा प्रिंसिपलों और शिक्षकों को फिनलैंड, सिंगापुर और आईआईएम अहमदाबाद में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है।
युवाओं को मिली 63,943 सरकारी नौकरियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक 63,943 युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं और सरकारी नौकरियों में रिश्वतखोरी का दौर समाप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि लुधियाना में 3,200 करोड़ रुपये की लागत से टाटा स्टील का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन 20 मार्च को होगा। इससे सीधे तौर पर 4,000 युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा 13 से 15 मार्च तक मोहाली में पंजाब प्रोग्रेसिव इन्वेस्टमेंट सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
बिजली, नहर और सड़क परियोजनाओं पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और हाल ही में बिजली दरों में 70 पैसे से 1.50 रुपये प्रति यूनिट तक कमी की गई है।
उन्होंने बताया कि मालवा क्षेत्र के लिए फिरोजपुर फीडर नहर का नवीनीकरण किया गया है और आजादी के बाद पहली बार नई मालवा नहर का निर्माण हो रहा है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई
भगवंत सिंह मान ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 95012-00200 जारी किया गया है और अब तक 1,000 से अधिक गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 19 टोल प्लाजा बंद किए गए हैं, जिससे लोगों की रोजाना लगभग 64 लाख रुपये की बचत हो रही है।
मुख्यमंत्री ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों ने इस परिवार को कई बार सत्ता दी, लेकिन उन्होंने पंजाब के विकास के बजाय अपना ही विकास किया। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला करते हुए कहा कि आपसी कलह से जूझ रही कांग्रेस को 2027 के चुनावों में बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा।
यह भी देखें : पंजाब बजट 2026–27 ऐतिहासिक, उदार और दूरदर्शी: डॉ. रवजोत सिंह

More Stories
पंजाब विधानसभा में आवारा कुत्तों का मुद्दा गूंजा, लुधियाना में बनी पहली डॉग सैंक्चुरी: संजीव अरोड़ा
महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक बजट: डॉ. बलजीत कौर
भाजपा के पूर्व मंत्री सतपाल गोसाईं के पोते अमित गोसाईं अकाली दल में शामिल