February 6, 2026

जालंधर में आप नेता लक्की उबराए की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जालंधर में आप नेता लक्की उबराए की गोली...

जालंधर, 6 फरवरी : आज सुबह जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारा साहिब के पास बदमाशों ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की उबराए पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में उन्हें पांच गोलियां लगीं। गोली लगने के बाद लक्की उबराए को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गुरुद्वारा में मत्था टेकने आए थे

जानकारी के अनुसार लक्की उबराए रोज़ की तरह गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने आए थे। जब वह पार्किंग में खड़ी अपनी कार में बैठ रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग की। शहर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से दहशत का माहौल बन गया है। आसपास के लोगों में भय और आक्रोश देखा जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

यह भी देखें : मजीठिया को मिली जमानत ‘आप’ सरकार की लापरवाही : कुंवर विजे प्रताप