मुंबई, 2 फरवरी : अभिनेता वरुण धवन को फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था, लेकिन फिल्म के रिलीज होते ही उन्होंने आलोचकों के मुंह बंद कर दिए। फिल्म में होशियार सिंह दहिया के किरदार में वरुण के दमदार अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से खूब सराहना मिल रही है। ‘बॉर्डर 2’ की शानदार सफलता के साथ वरुण धवन का अभिनय करियर एक बार फिर पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। इस फिल्म ने साबित कर दिया कि वरुण गंभीर और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में भी खुद को साबित कर सकते हैं।
14 साल के करियर में अब तक नहीं मिली ऐतिहासिक सफलता
हिंदी सिनेमा में पिछले 14 वर्षों से सक्रिय वरुण धवन ने कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ से पहले उनकी कोई भी फिल्म व्यावसायिक रूप से ऐतिहासिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। हालांकि आने वाले समय में यह इतिहास बदलता हुआ नजर आ सकता है। दरअसल, वरुण धवन की जिस आगामी फिल्म को लेकर चर्चा तेज है, वह है ‘भेड़िया 2’। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है, जो ‘स्त्री 2’ और ‘छावा’ जैसी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुका है।
हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली बड़ी पेशकश
‘भेड़िया’ का पहला भाग बॉक्स ऑफिस पर औसत रहा था, लेकिन ‘स्त्री 2’ और ‘थामा’ जैसी फिल्मों में भेड़िया के किरदार को जिस तरह दर्शकों का प्यार मिला, उससे साफ है कि ‘भेड़िया 2’ वरुण धवन के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘भेड़िया 2’ को लेकर सिनेमा प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।
दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अगर फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो निर्माताओं ने साल 2024 में घोषणा की थी कि ‘भेड़िया 2’ को 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

More Stories
हनुमान जयंति पर राम भक्तों को तौहफा, रामायणम का टीजर लांच हुआ
Priyanka Chopra ने हरिमंदिर साहिब में टेका माथा, लंगर में की सेवा
शाहरुख खान ने पत्नी के लिए खरीदी 1.4 करोड़ की लग्ज़री कार