नई दिल्ली, 8 अप्रैल : Donald Trump की मानसिक सेहत को लेकर एक अमेरिकी डॉक्टर ने बड़ा दावा किया है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच यह मुद्दा अब राजनीतिक बहस का केंद्र बनता जा रहा है। अमेरिका के मेडिकल विशेषज्ञ Vin Gupta ने दावा किया है कि ट्रम्प में ‘डिमेंशिया’ जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह बात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट के जरिए कही।
बताए गए डिमेंशिया के प्रमुख लक्षण
डॉ. गुप्ता के अनुसार ट्रम्प में निम्नलिखित लक्षण नजर आ रहे हैं अजीब व्यवहार, भ्रम (Confusion), असंगत सोच, शब्दों के चयन में कठिनाई। उन्होंने कहा कि ये लक्षण समय के साथ बढ़ते और गंभीर होते जा रहे हैं। यह बयान उस समय आया जब ट्रम्प ने अपने प्लेटफॉर्म Truth Social पर कुछ असामान्य पोस्ट किए। एक पोस्ट में उन्होंने “ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे” जैसे बयान दिए, जिसे लेकर सवाल उठे।
यह पहली बार नहीं है जब डॉ. गुप्ता ने ट्रम्प की मानसिक स्थिति पर चिंता जताई हो। इससे पहले भी जनवरी में उन्होंने ऐसे संकेतों को संज्ञानात्मक क्षमता में गिरावट से जोड़ा था।
व्हाइट हाउस ने आरोपों को किया खारिज
इन दावों पर White House ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रशासन ने इन्हें राजनीतिक पक्षपात और “साजिशी थ्योरी” बताते हुए पूरी तरह खारिज कर दिया। इस बीच, ट्रम्प के एक बयान जिसमें उन्होंने “पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है” जैसी चेतावनी दी ने विवाद को और बढ़ा दिया। यह बयान ईरान को दी गई एक डेडलाइन से ठीक पहले आया था। ट्रम्प की सेहत को लेकर उठे ये सवाल अब अमेरिकी राजनीति में नई बहस को जन्म दे रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर उनकी सेहत को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं।
यह भी देखें : अमरीका ईरान दो हफ्ते के जंग विराम पर सहमत, अब जीत के क्रेडिट को लेकर जंग

More Stories
सीजफायर की खबर सुनते ही झूम उठा बाजार, रूपया भी चमका
सीजफायर के बावजूद पश्चिम एशिया में तनाव बरकरार, साऊदी में दिखी मिसाइलें
ईरानी विदेश मंत्री की ट्रंप को चेतावनी, दोबारा हमला हुआ तो कड़ा जवाब मिलेगा