मोगा, 14 मार्च : केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah शनिवार को जिला मोगा के गांव किली चाहलां में आयोजित ‘बदलाव’ रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली को आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी बिगुल के रूप में देखा जा रहा है। गृह मंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे रैली के मंच पर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि इस रैली में कई अहम राजनीतिक संकेत मिल सकते हैं। सत्ताधारी दल के साथ-साथ कांग्रेस और Shiromani Akali Dal की भी इस रैली पर नजर रहेगी।
सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान संभव
सूत्रों के मुताबिक ‘आओ मिलजुल कर बदलें पंजाब, सुखी रहे हमारा पंजाब’ बैनर के तहत आयोजित इस रैली में Bharatiya Janata Party पंजाब की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर सकती है। साथ ही पार्टी राज्य के लिए तैयार किया गया अपना रोडमैप भी जनता के सामने रख सकती है।
भाषण में कृषि मुद्दों पर रहेगा फोकस
रैली में गृह मंत्री का भाषण मुख्य रूप से कृषि मुद्दों पर केंद्रित रहने की संभावना है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पंजाब के लिए किसी बड़े नए ऐलान की संभावना फिलहाल कम है। भाजपा इस रैली के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए आगामी चुनावों के लिए राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।
रैली के दौरान Amit Shah सिख समुदाय के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र कर सकते हैं और राज्य की Aam Aadmi Party सरकार को भी घेर सकते हैं। इसके अलावा पंजाब में नशे के मुद्दे को भी उठाए जाने की संभावना है।
60 एकड़ जमीन पर तैयारियां
रैली के आयोजन के लिए गांव किली चाहलां में लगभग 60 एकड़ जमीन ठेके पर ली गई है, जिसमें करीब 12–13 एकड़ में पंडाल लगाया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini के भी रैली में पहुंचने की संभावना है।
यह भी देखें : गैस की कमी दूर करने के लिए बठिंडा रिफाइनरी का बड़ा कदम

More Stories
मध्य पूर्व तनाव के बीच पंजाब में गहराया गैस संकट, बुजुर्ग की मौत
रब भरोसे चल रहा PUNBUS और PRTC का पहिया, एक दशक से पेश नहीं हुई वार्षिक रिपोर्टें
18 किलो हेरोइन मामला: ‘आप’ सरपंच 14 दिन की न्यायिक हिरासत में