February 9, 2026

सूरजकुंड मेले में एक और बड़ा हादसा, स्टॉल नंबर 15 में लगी आग

सूरजकुंड मेले में एक और बड़ा...

फरीदाबाद, 9 फरवरी : विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में पिछले शनिवार को झूला टूटने और एक गेट गिरने की घटनाओं के बाद सोमवार को एक और हादसा सामने आया। दोपहर के समय मेला परिसर में स्थित स्टॉल नंबर 15 में अचानक आग लग गई, जिससे मेले में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टॉल से आग की लपटें उठती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।