नई दिल्ली, 12 अप्रैल : हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका Asha Bhosle की सेहत को लेकर हाल ही में आई खबरों ने उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 11 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था। हालांकि, दिल का दौरा पड़ने की खबरें अब गलत साबित हो रही हैं।
पोती ज़नाई भोंसले ने स्थिति स्पष्ट की
आशा भोंसले की पोती Zanai Bhosle ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर उनकी असली स्वास्थ्य स्थिति स्पष्ट की है। ज़नाई ने बताया कि उनकी दादी को ज्यादा थकावट और छाती में संक्रमण (Chest Infection) की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका इलाज चल रहा है और स्थिति नियंत्रण में है। परिवार ने इस दौरान लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है।
साथ ही भरोसा जताया कि जल्द ही उनकी सेहत को लेकर अच्छी खबर सामने आएगी। इस अपडेट के बाद उनके प्रशंसकों को बड़ी राहत मिली है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

More Stories
रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया नया रिकॉर्ड, टॉप-4 कमाऊ सितारों में शामिल
रावण के नए रूप में होंगे यश, सिर्फ खलनायक नहीं, खूबीयां भी देखने को मिलेंगी
हनुमान जयंति पर राम भक्तों को तौहफा, रामायणम का टीजर लांच हुआ