ढाका, 12 फरवरी : ढाका से मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश में 13वीं संसदीय चुनाव के लिए आज सुबह से मतदान प्रक्रिया उत्साहपूर्वक शुरू हो गई है। अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद यह देश की पहली आम चुनाव है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।
299 सीटों पर मतदान, कड़ा मुकाबला
देश के 299 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। इस बार मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के बीच माना जा रहा है। चुनाव को सत्ता परिवर्तन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनाव आयोग ने इस बार बांग्लादेशी प्रवासियों के लिए पहली बार आईटी आधारित पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई है। इससे विदेशों में रह रहे नागरिक भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम
सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह चुनाव ऐतिहासिक है। देश के इतिहास में पहली बार करीब 10 लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस और सेना द्वारा संवेदनशील इलाकों में बख्तरबंद वाहनों और ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है।
मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है, ताकि सत्ता का हस्तांतरण लोकतांत्रिक तरीके से हो सके। चुनाव प्रक्रिया पर 45 देशों के पर्यवेक्षक नजर रखे हुए हैं। लगभग 12.7 करोड़ मतदाता आज अपने भविष्य का फैसला करेंगे।
यह भी देखें : भारत-अमेरिका ट्रेड डील को राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐतिहासिक बताया

More Stories
भारत-अमेरिका ट्रेड डील को राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐतिहासिक बताया
कैनेडा में लडक़ी ने मां, भाई सहित 6 विद्यार्थियों को मारी गोली
US–Canada : नए अंतरराष्ट्रीय पुल के उद्घाटन पर ट्रंप की रोक की धमकी