नई दिल्ली, 15 मार्च : साउथ सुपरस्टार Pawan Kalyan की फिल्म Ustaad Bhagat Singh का मुकाबला अब बहुप्रतीक्षित फिल्म Dhurandhar: The Revenge से होने जा रहा है। पहले यह टक्कर Toxic और ‘धुरंधर 2’ के बीच मानी जा रही थी, लेकिन ‘टॉक्सिक’ के पोस्टपोन होने के बाद अब चर्चा ‘उस्ताद भगत सिंह’ और ‘धुरंधर’ की भिड़ंत को लेकर हो रही है।
रिलीज से पहले सामने आया पहला रिव्यू
फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है। 11 मार्च को फिल्म पर्सनैलिटी Umair Sandhu ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने लिखा कि फिल्म में पवन कल्याण का एंट्री सीन पूरी तरह “पैसा वसूल” है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने विदेश में फिल्म की सेंसर स्क्रीनिंग देखी है।
एडवांस बुकिंग में ‘उस्ताद भगत सिंह’ आगे
‘धुरंधर 2’ की तरह ‘उस्ताद भगत सिंह’ की एडवांस बुकिंग भी पहले ही शुरू हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेलुगू भाषी क्षेत्रों में फिल्म के टिकट बड़ी संख्या में बिक रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार Telangana और Andhra Pradesh में एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म करीब 120 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। पहले ‘उस्ताद भगत सिंह’ को 26 मार्च को रिलीज किया जाना था, लेकिन ‘टॉक्सिक’ के आगे बढ़ने के बाद इसकी रिलीज डेट बदलकर 19 मार्च कर दी गई।
दक्षिण भारत में ‘धुरंधर’ को हो सकता है नुकसान
फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि पवन कल्याण की जबरदस्त लोकप्रियता के कारण दक्षिण भारत के राज्यों में ‘धुरंधर’ को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि असली विजेता कौन होगा, यह फैसला रिलीज के बाद ही होगा।
यह भी देखें : Karan Aujla ‘पी-पॉप कल्चर’ में 30 हजार से अधिक प्रशंसकों की मौजूदगी

More Stories
Karan Aujla ‘पी-पॉप कल्चर’ में 30 हजार से अधिक प्रशंसकों की मौजूदगी
निक जोनस के परिवार में शोक, बचपन की दोस्त माया किबेल का निधन
गायक बादशाह के खिलाफ केस दर्ज, लुकआउट सर्कुलर की प्रक्रिया शुरू