लंदन, 24 जनवरी : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। ट्रंप की इन टिप्पणियों से यूनाइटेड किंगडम में नाराज़गी और दुख का माहौल है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अफगानिस्तान युद्ध के दौरान नाटो देशों के सैनिक फ्रंट लाइन से दूर रहे, जबकि अमेरिकी सैनिक सबसे आगे लड़ रहे थे। उन्होंने यह भी संदेह जताया कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर नाटो अमेरिका का समर्थन करेगा या नहीं।
स्टारमर ने बताया अपमानजनक
प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ट्रंप की टिप्पणियों को “अपमानजनक और स्पष्ट रूप से गलत” बताया। उन्होंने कहा, “मैं नाटो सैनिकों की हिम्मत, बहादुरी और अपने देश के लिए दी गई कुर्बानी को कभी नहीं भूल सकता। राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणियों ने उन सैनिकों के परिवारों और नागरिकों को ठेस पहुंचाई है, जो इस युद्ध में शहीद या घायल हुए।”
डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान गुरुवार को स्विट्ज़रलैंड के दावोस में फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू के दौरान दिया था। उन्होंने कहा, “हमें कभी उनकी जरूरत नहीं पड़ी। वे कहेंगे कि उन्होंने अफगानिस्तान में सैनिक भेजे, लेकिन वे सैनिक पीछे ही रहे, अग्रिम मोर्चे पर नहीं।”
ब्रिटेन में आक्रोश
ट्रंप की इन टिप्पणियों के बाद यूनाइटेड किंगडम में जनता के बीच गुस्सा और दुख देखा जा रहा है। ब्रिटिश नेतृत्व का मानना है कि ऐसे बयान नाटो सहयोगियों के बलिदान को कमतर आंकते हैं और इससे अंतरराष्ट्रीय संबंधों को नुकसान पहुंचता है।
यह भी देखें : ईरान में खून-खराबा: प्रदर्शनों के दौरान 5,000 से अधिक मौतों का दावा

More Stories
ट्रंप ने ईरान को दिया युद्ध रोकने का दिया प्रस्ताव
कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग
Kim Jong Un: परमाणु हथियार सही, Iran हमलों का हवाला