तरण तारन, 9 अप्रैल : सदर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर की मदद करने के आरोप में पांच पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इन अधिकारियों ने धोखाधड़ी के माध्यम से पासपोर्ट क्लीयरेंस दिलाने में सहायता की। पुलिस के अनुसार, आरोपी अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर शाहपिंदर सिंह उर्फ शौन भिंडर है, जिसे पासपोर्ट क्लियर करवाने में कथित रूप से अवैध मदद दी गई।
किन अधिकारियों पर गिरी गाज
इस मामले में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज प्रभजीत सिंह सहित कुल पांच पुलिस कर्मियों को नामजद किया गया है। अन्य आरोपियों में सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) लखविंदर सिंह, सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) गुरविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल हरकमल सिंह, कांस्टेबल धर्मिंदर सिंह शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने सरकारी रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर आरोपी तस्कर को पासपोर्ट जारी करवाने योग्य बनाया।
इसके अलावा, उन्होंने “नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC)” जारी करने में भी अनियमितताएं कीं। मामले की जांच जारी है और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। उच्च अधिकारियों द्वारा पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है।
यह भी देखें : ‘डंकी’ रूट से विदेश भेजने का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, 7 पर केस दर्ज

More Stories
पंजाब के 18,000 सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी ट्रैकिंग सिस्टम लागू
बैंक घोटाला मामला : हरियाणा सरकार ने 3 IAS अधिकारी निलंबित किए
‘डंकी’ रूट से विदेश भेजने का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, 7 पर केस दर्ज