April 4, 2026

चंडीगढ़ को मिलेगा पहला सैनिक स्कूल, रक्षा मंत्री ने दिया मंजूरी का भरोसा

चंडीगढ़ को मिलेगा पहला सैनिक स्कूल...

चंडीगढ़, 15 फरवरी : चंडीगढ़ में पहला सैनिक स्कूल खोलने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को इस परियोजना के लिए पूर्ण समर्थन और मंजूरी का भरोसा दिया है। नई दिल्ली में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कटारिया ने कहा कि चंडीगढ़ में सैनिक स्कूल खुलने से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशसेवा की भावना को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए हथियारों और नशे की तस्करी रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम को और आधुनिक बनाने पर भी चर्चा हुई।

सेक्टर-23 में 16 एकड़ परिसर में होगा स्थापित

शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी के अनुसार यह सैनिक स्कूल सेक्टर-23 स्थित GMSSS-23A के 16 एकड़ के कैंपस में स्थापित किया जाएगा। नवंबर 2025 में एक उच्चस्तरीय समिति ने स्कूल के बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक तैयारियों का निरीक्षण कर इसे उपयुक्त पाया था।

आवासीय होगा स्कूल, प्रवेश राष्ट्रीय परीक्षा से

यह स्कूल पूरी तरह आवासीय होगा। यहां कक्षा 6 और 9 में प्रवेश All India Sainik Schools Entrance Examination के माध्यम से दिया जाएगा।Central Board of Secondary Education (CBSE) के पाठ्यक्रम के साथ-साथ विद्यार्थियों को सैन्य प्रशिक्षण और नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी दी जाएगी, जिससे वे भविष्य में सशक्त और अनुशासित नागरिक बन सकें।