March 22, 2026

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: 25 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन : भगवंत मान

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: 25 लाख लोगों ने...

चंडीगढ़, 20 मार्च : भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ में अपने आवास पर पंजाब सरकार के चार साल के स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कार्यों का ब्यौरा साझा किया। उन्होंने इसे “स्वास्थ्य क्रांति” की दिशा में बड़ा कदम बताया। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक राज्य के 25 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 1 लाख 60 हजार से अधिक लोग इसका लाभ उठा चुके हैं।

2000 करोड़ का बजट, आयुष्मान योजना से ज्यादा

पंजाब सरकार ने इस योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये का बजट रखा है। तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्र सरकार ने 140 करोड़ आबादी के लिए 9300 करोड़ रुपये रखे हैं, जबकि पंजाब ने 3 करोड़ लोगों के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान किया है। राज्य में अब तक 84 आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जा चुके हैं।

  • जल्द 100 और क्लीनिक खुलेंगे
  • भविष्य में 400 अतिरिक्त क्लीनिक खोलने की योजना

इन क्लीनिकों में अब तक 5 करोड़ से ज्यादा लोग इलाज करवा चुके हैं।

डॉक्टरों की भर्ती और स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार

सरकार ने 4 साल में 948 जनरल डॉक्टर, 627 स्पेशलिस्ट डॉक्टर की भर्ती की है। इसके अलावा 250 बेड क्षमता वाले 7 जच्चा-बच्चा केंद्र भी शुरू किए गए हैं। मोहाली में पंजाब का पहला लिवर ट्रांसप्लांट अस्पताल शुरू किया गया है, जिससे गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाइयां मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों की दवाइयों का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।

नए मेडिकल कॉलेजों की तैयारी

कपूरथला और होशियारपुर में नए मेडिकल कॉलेजों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। अन्य अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है और आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

यह भी देखें : बारिश और तेज हवाओं से फिर बढ़ी ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी