नई दिल्ली, 27 फरवरी : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा JEE Main 2026 सत्र-2 के लिए फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो आज, 27 फरवरी से एक्टिव कर दी गई है। जो उम्मीदवार सत्र-2 के लिए पंजीकरण कर चुके थे, वे अब NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 27 और 28 फरवरी 2026 तक फॉर्म में सुधार का मौका दिया गया है।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय से पहले इस प्रक्रिया को पूरा कर लें। जिन उम्मीदवारों को अपने फॉर्म में सुधार करना है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर 28 फरवरी 2026 तक करेक्शन कर सकते हैं।
किस जानकारी में सुधार किया जा सकता है?
NTA के अनुसार, उम्मीदवार निम्नलिखित जानकारी में सुधार कर सकते हैं :
- कोर्स या पेपर का चयन
- प्रश्न-पत्र का माध्यम (Medium)
- पात्रता (Eligibility) का राज्य कोड
- 10वीं और 12वीं कक्षा की जानकारी
- फीस और पहचान संबंधित विवरण
परीक्षा कब होगी?
NTA द्वारा JEE Main सत्र-2 की परीक्षा 02 अप्रैल से 09 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में होगी पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।

More Stories
दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, मनीश सिसोदिया कोर्ट से बरी
सावधान! 8वें वेतन आयोग और FASTag के नाम पर साइबर ठगी
सुज़ुकी का पहला EV स्कूटर eAccess: 7 साल की वारंटी के साथ