नई दिल्ली, 20 अगस्त : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला। राजधानी दिल्ली में आज एक बड़ी घटना सामने आई है। मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का हाथ पकड़कर उन्हें खींचा और धक्का भी दिया। आइए आपको बताते हैं कि मुख्यमंत्री पर हमला करने वाला आरोपी कौन है?
स्पेशल सेल की टीम उससे पूछताछ कर रही है
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज़ दिखाए। इसी दौरान आरोपी ने उन्हें थप्पड़ मारने की कोशिश की। पास खड़े सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को सिविल लाइंस थाने लाया गया और ज़िला पुलिस व स्पेशल सेल की टीम उससे पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस की शुरुआती जाँच में पता चला है कि आरोपी का नाम राजेश खिमजी सकारिया है। उसकी उम्र 40 साल बताई जा रही है। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि आरोपी ने मुख्यमंत्री पर हमला क्यों किया। क्या इसके पीछे कोई साज़िश है?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बैठकर लोगों की समस्याएं सुन रही थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति मुख्यमंत्री के पास पहुंचा और पहले कागज फेंके और फिर मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। बताया गया कि आरोपी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का हाथ पकड़कर खींचा, जिससे उनका सिर मेज से टकरा गया। उनके सिर में चोट आई है। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है। उधर, भाजपा के तमाम नेता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर पहुंच गए हैं।
यह भी देखें : दिल्ली में 50 से ज्यादा स्कूलों को उड़ाने की धमकी, दहशत का माहौल

More Stories
श्रीनगर से जम्मू पहुंचे नगर कीर्तन का संगतों ने किया भव्य स्वागत
दिल्ली दंगों पर दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट से क्या कहा?
नासा की तस्वीरों में दिखा अनोखा नजारा, लोगों ने कहा ये कोई एलियन है