एसएएस नगर, 21 दिसम्बर : चंडीगढ़ सहित पूरी ट्राईसिटी (मोहाली और पंचकूला) में शुक्रवार को घने कोहरे का जबरदस्त असर देखने को मिला। सुबह और देर शाम कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 से 100 मीटर तक रह गई, जिससे सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री कम होकर 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड और कोहरे के संयुक्त असर से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आगामी पांच दिन मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक ट्राईसिटी में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ यह 21 से 22 डिग्री तक पहुंच सकता है, लेकिन इसके बाद फिर गिरावट दर्ज होने और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तथा न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए अत्यधिक घने कोहरे की संभावना के मद्देनजर ‘रेड अलर्ट’ घोषित किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एक बार फिर घना कोहरा छा सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि सुबह और देर रात यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें और वाहनों में फॉग लाइट का उपयोग अवश्य करें। साथ ही ठंड को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी गई है।
यह भी देखें : पंजाब में शीत लहर और घने कोहरे का अलर्ट, यात्रा से बनाएं दूरी

More Stories
हरदीप सिंह मुंडियां ने 14 उम्मीदवारों को तरस के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे
पठानमाजरा की गिरफ्तारी ‘ड्रामा’: मजीठिया का AAP सरकार पर हमला
स्पीकर कुलतार संधवां ने पंजाब विधानसभा डायरी-2026 का किया विमोचन