चंडीगढ़, 11 मार्च : मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई Professor Bernard Malik ने की, जो Leaderage Institute Australia के अध्यक्ष हैं। बैठक में पंजाब में लीडरज इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी स्थापित करने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई।
युवाओं को विदेश जाने से रोकने पर जोर
बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि पंजाब के युवाओं को उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए विदेशों की ओर जाने की आवश्यकता न पड़े। इसके लिए सरकार विदेशी विश्वविद्यालयों और मल्टीनेशनल कंपनियों को पंजाब में निवेश के लिए आकर्षित करने की कोशिश कर रही है। प्रस्तावित विश्वविद्यालय में आधुनिक तकनीक, आईटी, एग्री-बिजनेस, रिसर्च और ग्लोबल लीडरशिप जैसे क्षेत्रों में पढ़ाई और शोध को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे न केवल शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे बल्कि पंजाब में रोजगार और निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे।
अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी रहे मौजूद
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद Dr. Mark Robinson, Favor Foundation के निदेशक Pastor Chris Eaton, MSI Taylor Wealth Management के साझेदार Peter O’Callaghan और Manmohan Singh भी शामिल थे।
ब्रेन ड्रेन रोकने की पहल
सरकार का उद्देश्य विदेशी निवेश और बेहतर शिक्षा के माध्यम से ‘ब्रेन ड्रेन’ को रोकना है, ताकि पंजाबी युवाओं की प्रतिभा को राज्य के विकास में इस्तेमाल किया जा सके। इसे पंजाब को विकास की राह पर आगे बढ़ाने और “रंगला पंजाब” के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह भी देखें : पंजाब विधानसभा में गनीव कौर मजीठिया ने ‘बीबा जी’ टिप्पणी पर उठाए सवाल

More Stories
महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
मुख्यमंत्री मान ने आदमपुर के स्कूल ऑफ एमिनेंस में विद्यार्थियों से की मुलाकात
अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता, व्यापारिक विवाद और ईएसजी की बढ़ती भूमिका पर मंथन