नई दिल्ली, 18 जुलाई : अंजीर एक ऐसा फल है जिसे ताज़ा और सूखा दोनों तरह से खाया जा सकता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो कई स्वास्थ्य लाभ देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंजीर का पानी भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जी हाँ, अगर सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पिया जाए, तो सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं अंजीर का पानी पीने के क्या-क्या फायदे हैं।
पाचन तंत्र को मजबूत करता है
अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। खाली पेट अंजीर का पानी पीने से कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है। यह आंतों को साफ करता है और मल त्याग को आसान बनाता है।
वजन घटाने में मददगार
अंजीर का पानी मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है और शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर भूख को नियंत्रित करता है, जिससे ज़्यादा खाने की आदत कम हो जाती है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है
अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज होते हैं, जो हड्डियों को मज़बूत बनाने के लिए ज़रूरी हैं। नियमित रूप से इसका पानी पीने से ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों के दर्द से बचाव होता है। अंजीर में पोटैशियम होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके अलावा, यह कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय रोग के जोखिम को भी कम करता है।
मधुमेह को नियंत्रित करने में सहायक
अंजीर का पानी रक्त शर्करा के स्तर को संतुलित रखता है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा कर देता है। हालाँकि, मधुमेह के रोगियों को इसे डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही पीना चाहिए। अंजीर में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। खाली पेट इसका पानी पीने से एनीमिया की समस्या से राहत मिलती है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं और मुंहासों को कम करते हैं। साथ ही, यह बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें मजबूत बनाता है। अंजीर का पानी रोगों से लड़ने की क्षमता को मज़बूत करता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी और अन्य सूजनरोधी गुण होते हैं। यह सर्दी-ज़ुकाम और संक्रमण से बचाता है।
अंजीर का पानी कैसे बनाएं?
2-3 सूखे अंजीर को 1 गिलास पानी में रात भर भिगो दें। सुबह खाली पेट अंजीर को मसलकर पानी छान लें। इस पानी को धीरे-धीरे पिएं और अंजीर को भी चबाएं।
यह भी देखें : गुणकारी हल्दी भी स्वास्थ्य के लिए खतरा, 2970 नमूनों की जांच में 772 फेल

More Stories
सोते समय होगी बीमारियों की पहचान, वैज्ञानिकों ने तैयार किया कमाल का AI सिस्टम
बल्कि अच्छे मूड और स्वस्थ त्वचा के लिए भी खाने चाहिए केले
सिर्फ 10 मिनट की एक्सरसाइज से कैंसर से बचाव संभव: अध्ययन