बर्लिन, 18 जून : आरिना सबालेंका ने हाल ही में एक पत्र के माध्यम से कोको गॉफ से माफी मांगी है, जिसमें उन्होंने फ्रेंच ओपन के फाइनल में अपनी अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी से हारने के बाद की गई अपनी ‘गैर पेशेवर’ टिप्पणियों के लिए खेद व्यक्त किया।
विश्व की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सबालेंका ने बताया कि इस महीने रोलां गैरो में गॉफ के खिलाफ हुए मैच में उनकी हार, जिसमें गॉफ ने 6-7, 6-2, 6-4 से जीत हासिल की, के बाद की गई उनकी टिप्पणी एक गलती थी। सबालेंका ने यह भी कहा कि वह अपने शब्दों के प्रभाव को समझती हैं और इस प्रकार की टिप्पणियों से बचने का प्रयास करेंगी, ताकि खेल की गरिमा बनी रहे।
सबालेंका ने मांगी माफी
पेरिस में मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबालेंका ने कहा था कि यह परिणाम गॉफ के प्रदर्शन की तुलना में उनकी अपनी गलतियों के कारण अधिक था। सबालेंका ने अब कहा है, ‘यह मेरे लिए पूरी तरह से गैर पेशेवर था। मैंने अपनी भावनाओं को खुद पर हावी होने दिया। उस समय मैंने जो कुछ भी कहा उसके लिए मुझे बहुत खेद है। आप जानते हैं कि हम सभी गलतियां करते हैं। मैं भी एक इंसान हू जो अब भी जीवन में सीख रहा है।’

More Stories
टी-20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर-8 से पहले अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर सवाल
सुप्रीम कोर्ट के झटके के बाद ट्रंप ने फिर बढ़ा दिया टैरिफ
निझज्जर हत्या मामले में संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक न हो : कनाडा सरकार