अमृतसर, 30 मार्च : अमृतसर देहाती क्षेत्र के भिंडी सैदा पुलिस स्टेशन के बाहर धमाके की सूचना मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस स्टेशन के बाहर संदिग्ध वस्तु फेंकी, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और दोनों मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल ग्रेनेड हमले से इनकार करते हुए इसे सामान्य धमाका बताया है, लेकिन इसके कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।
स्थानीय लोगों में डर का माहौल
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका काफी तेज था और इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। घटना के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया है। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।
सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के पीछे शरारती तत्वों या किसी बड़ी साजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही असली कारण सामने आएंगे। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

More Stories
जनगणना : स्कूलों के अलावा अलग से काम लिए जाने से खफा हुए अध्यापक
लॉकडाऊन की खबरें सिर्फ अफवाहें, ध्यान न दें लोग : मुख्यमंत्री मान
पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता लाल सिंह का निधन