चंडीगढ़, 8 अक्तूबर : पंजाबी गायक राजवीर जवंदा को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि गायक राजवीर का निधन हो गया है। आपको बता दें कि राजवीर जवंदा हाल ही में हिमाचल प्रदेश के बद्दी में हुए एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजवीर जवंदा के सिर और रीढ़ की हड्डी में चोटें आई थीं। अस्पताल लाए जाने से पहले उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था, जिसके बाद उन्हें उसी दिन से लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था और आज गायक जिंदगी की जंग हार गए।
यह भी देखें : वीआईपी शिक्षकों की पसंदीदा स्टेशनों पर ‘अस्थायी ड्यूटी’ रद्द

More Stories
पंजाब में शहरी विकास को रफ्तार: रिकॉर्ड राजस्व और 1,300 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट
आढ़तियों की हड़ताल पर CM भगवंत मान ने दी हरियाणा जाने की सलाह
रुक नहीं रहा धमिकयों का सिलिसला, अब पूरे चंडीगढ़ को आग लगाने की मिली धमकी